फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person murdered his wife at mandi.

महिला से दरिंदगी, पति ने डंडे से पीट पीट कर ली जान

Thu, 13 Aug 2015 09:14 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
a person murdered his wife at mandi.

वो आए दिन से पत्नी के साथ दरिंदगी कर रहा था। इस बार डंडे से ऐसी बेरहम पिटाई कर डाली कि पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के शरीर पर पिटाई के निशान देख हर कोई सन्न रह गया। महिला से दंरिदगी का ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तुंगल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बग्गी के चलाइड़ा गांव में कहासुनी के बाद पति ने डंडे से पीट पीट कर पति की हत्या कर दी। इस घटना क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हत्या करने मामले में सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

पहले भी करता था दरिदंगी

a person murdered his wife at mandi.

पुलिस के अनुसार चलाइड़ा गांव निवासी भीखम राम पुत्र पाजी राम की पत्नी रमा देवी के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर भीखम राम ने डंडे से पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। रमा देवी के भाई हेमराज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने डंडे को भी कब्जे में लेकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी भीखम राम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी भीखम राम की पिछले कई दिनों से पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।

11 अगस्त के दिन उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर घर के बाहर बेहोशी की हालत में फेंक दिया। रमा की देवरानी-जेठानी शकुंतला और रूकमणी ने रमा को किसी तरह घर के अंदर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतका के पूरे शरीर पर डंडे से चोटों के निशान पाए गए हैं।

यहां कमरे में बंद मिली महिला की लाश

a person murdered his wife at mandi.

वहीं, नालागढ़ के ढेरोंवाल में एक महिला का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि कमरा लॉक था। जब लाश सड़ने की दुर्गंध फैली को मकान मालिक के इसकी शिकायत नालागढ़ पुलिस को की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला एक उद्योग में काम करती थी। वह अपने बच्चे और पति के संग रहती थी।

लेकिन कई दिनों से तीनों नहीं दिख रहे थे। लाश के काफी गल सड़ जाने से पोस्टमार्टम नालागढ़ अस्पताल में नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम आईजीएमसी में होगा। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी कमल चंद ने बताया कि मकान मालिक के अनुसार महिला का एक ब्लेड फैक्टरी में कार्य करती थी।

विज्ञापन

पति और बच्चा गायब

a person murdered his wife at mandi.

महिला का पति व एक बच्चा इसके साथ रहता था। लेकिन कुछ दिनों से यह दिखाई नहीं दे रहे थे। जब उनके मकान से शव के सडने की दुर्गंध आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर पहुंच तक दरवाजा तोड़ कर महिला का शव बाहर निकाला। महिला का नाम सावित्री देवी (32) बताया जा रहा है।

एसपी जी शिवा ने कहा कि महिला का पति और बच्चा गायब हैं। दरवाजा अंदर से बंद था। इसलिए किसी पर शक भी नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है। हत्या है या आत्महत्या या कोई हादसा पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed