बेटे ने चबा डाला बुजुर्ग पिता का हाथ, पड़ोसियों ने बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसबाजी के बाद एक शख्स ने अपने बुजुर्ग पिता का हाथ ही चबा डाला। बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे बचाया। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत वार्ड-1 में कलियुगी बेटे ने कहासुनी के बाद वृद्ध पिता का हाथ चबा डाला।
गंभीर हालत में वृद्ध को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को टांडा रेफर कर दिया। आरोपी की उम्र 35 से 38 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पीड़ित दंपति शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
आरोपी अपनी बात मनवाने के लिए सोमवार सुबह अपने पिता से उलझ पड़ा। जब पिता ने बात मानने से मना किया तो बेटा आग-बबुला हो गया। इस दौरान दोनों की आपस में कहासुनी हो गई। बेटे ने अपने पिता का हाथ बुरी तरह से चबा डाला।
पड़ोसियों ने वृद्ध को बेटे के चंगुल से बचाया
वृद्ध के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने वृद्ध को बेटे के चंगुल से बचाया। लोगों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने वृद्ध के हाथ से मांस का कुछ हिस्सा गायब पाया।
लोग दोबारा वृद्ध के घर में घटनास्थल पर पहुंचे। यहां वृद्ध के हाथ का मांस का टुकड़ा गिरा मिला। लोग मांस के टुकड़े को उठाकर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने वृद्ध के हाथ में मांस का टुकड़ा लगाकर टांके लगाए।
टांके लगाने के बाद चिकित्सकों ने वृद्ध को टांडा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि उनके पास इस बारे कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।