नई गाड़ी नहीं दी तो युवक ने पिता के सामने ली दादी की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप खरीदने से मना करने पर एक युवक ने अपनी ही दादी को मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला का बेटा चाहकर भी अपनी मां को नहीं बचा पाया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कुल्लू का है।
यहां जीप खरीदने से मना करने पर आनी उपमंडल के तहत निरमंड विकास खंड की बाड़ी पंचायत के परांतला गांव में पोते ने डंडे से प्रहार कर दादी को मौत के घाट उतार दिया। ब्रौ थाना पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक परांतला गांव का बलदेव (21) अपने पिता नेजाराम से पिछले कई दिन से पिकअप दिलाने की मांग कर रहा था। नेजाराम ने इसके लिए हामी भर दी थी। बाकायदा हिमाचल ग्रामीण बैंक के माध्यम से वाहन खरीदने का लोन केस बना लिया था।
बाद में गाड़ी खरीदने से किया मना तो पोते ने ली दादी की जान
इसी बीच, सोमवार को युवक के पिता का मन पलट गया और उन्होंने वाहन खरीदने से मना कर दिया। इस कारण पिता और पुत्र के बीच काफी बहस हो गई। बलदेव की दादी गुलाबी देवी (65) ने भी बेटे की बात का समर्थन किया और पोते को वाहन खरीदने से मना कर दिया।
इस पर बलदेव आगबबूला हो गया। उसने डंडा उठाकर दादी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे बुजुर्ग अचेत हो गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वृद्ध महिला की मौत हो चुकी है।
पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में लेकर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उधर, डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।