{"_id":"571b87444f1c1b953f8b45c1","slug":"a-person-commit-suicide-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के आठ महीने बाद युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के आठ महीने बाद युवक ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मृतक एक निजी में कार्यरत था, जिसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना में पुलिस चौकी जोल के तहत गांव बडूहा में एक 28 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी बडूहा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक एक निजी में कार्यरत था, जिसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। हालांकि युवक की आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार शनिवार को रवि कुमार के परिजन सत्संग में गए हुए थे।
विज्ञापन
घर में रवि व उसकी पत्नी ही मौजूद थी। पत्नी घर के कामकाज में व्यस्त थी, जब वह काम निपटाकर अंदर गई तो रवि ने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था। उसके काफी आवाजें लगाने के बाद भी जब रवि ने दरबाजा नहीं खोला तो उसकी पत्नी ने तुरंत अपने ससुर को फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
जिसके बाद घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां रवि कुमार रस्सी के सहारे पंखे पर लटक रहा था। जिससे परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी। ग्राम पंचायत प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस टीम ने ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। थाना प्रभारी बंगाणा प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ममाले के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।