{"_id":"81bf642d045a324a6334cca098c4ca92","slug":"a-person-burn-alive-in-tractor-accident-at-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद ट्रैक्टर में आग, जिंदा जला चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद ट्रैक्टर में आग, जिंदा जला चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई/ बरठीं (बिलासपुर)
Updated Tue, 04 Nov 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला बिलासपुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया। इससे पहले कि घायल चालक इससे बाहर निकल पाता ट्रैक्टर में आग भड़क गई। इससे चालक जिंदा जल गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ये घटना थाना तलाई के तहत आने वाले बरठीं की बलोह पंचायत में हुई। ट्रैक्टर के गहरी खाई में गिरने और बाद में इसमें आग लगने की वजह से चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चालक रमेश कुमार खेतों में बिजाई करने के बाद ट्रैक्टर को घर के आंगन में पार्क कर रहा था। उस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। रमेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
इसके बाद रमेश ट्रैक्टर में भड़की आग की चपेट में भी आ गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक चालक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यदि ट्रैक्टर में आग नहीं भड़कती तो शायद उसे बचाया जा सकता था। उधर, डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।