{"_id":"572201664f1c1b6907a9298f","slug":"a-person-attack-on-his-wife-and-daughter-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त शख्स ने पत्नी और बेटी पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत्त शख्स ने पत्नी और बेटी पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
- फोटो : DEMO Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना में क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बडूहा में एक व्यक्ति ने नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी और बेटी की बुरी तरह पिटाई कर डाली। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बडूही निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि रात के समय उसके पति ने नशे में धुत्त होकर उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान बीच बचाव को उसकी बेटी आई तो उसे भी बुरी तरह से पीट डाला। इससे दोनों को चोटें आई है। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनको छुड़ाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी जोल के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन