फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दो चोरी के मामले में आरोपी दबोचे

चंबा में दो चोरी के मामले में आरोपी दबोचे

Tue, 12 Mar 2019 10:19 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
दो चोरी के मामले में आरोपी दबोचे
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंबा। शहर में बीते दिनों हुई चोरी की वारदातों को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इन वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दस मार्च को पुलिस थाना सदर चंबा में इंद्र सिंह पुत्र रुमाल सिंह गांव गुवाड़ डाकघर भड़िया कोठी तहसील जिला चंबा और बलदेव राम पुत्र वजीरू राम गांव टाटरू डाकघर कोटी तहसील जिला चंबा की शिकायत के आधार पर दो अलग अलग मामले सदर चंबा में दर्ज हुए थे। पहले मामले में बलदेव राम ने बताया कि करीब 11 बजे रात गाड़ी को घर के खड़ाकर घर चला गया था।
विज्ञापन


अगले दिन आकर देखा तो उसकी गाड़ी के दो टायर कोई चुरा ले गया था। इसी दिन दूसरे मामले में इंद्र सिंह परिवार के साथ ऊपर की मंजिल पर था और उसने पशुओं और बकरियों को नीचे की मंजिल पर बांधा था। देर रात उसे जोर की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


इस पर इंद्र सिंह और उसका परिवार उठ गया। जब उसने नीचे जा कर देखा तो उनके पशुओं में से तीन बकरियां गुम हो गई। जब उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उनकी तलाश करना शुरू की तो उन्हें आल्टो गाड़ी जो चंबा भरमौर मार्ग में सेरी के पास खड़ी थी, के पास तीनों बकरियां मिली। इसकी उन्होंने पुलिस थाना चंबा सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पर गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से फोन और गाड़ी के कागजात समेत दो अन्य टायर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इन मामलों के दोनों आरोपी भगत राम पुत्र धर्म चंद गांव ढालुई डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह गाड़ी मालिक और भीलो राम पुत्र भाग सिंह गांव छाइया डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बतलाया कि उपरोक्त दोनों चोरियां उन्हीं ने की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed