फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चोरी

चोरी

Mon, 17 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
चोरी
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड एरिया से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत पॉश एरिया हाउसिंग बोर्ड में चोरी की वारदात की सूचना मिलने के बाद भी बद्दी पुलिस हरकत में नहीं आई। हाउसिंग बोर्ड फेस दो ए मकान नंबर 250 में रहने वाले स्क्रैप व्यापारी राजिंद्र कुमार सेठी का परिवार 15 जुलाई को शादी समारोह में हिस्सा लेने मोगा गया था। तभी 16 जुलाई की शाम को राजिंद्र कुमार के पड़ोसी अतुल गुप्ता का फोन आया कि आपके घर की लाइटें जली हैं और दरवाजे खुले पड़े हैं। इस पर राजिंद्र कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने अतुल गुप्ता को घर में जाकर हालात देखने का आग्रह किया। अतुल गुप्ता जब घर में पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग चुके थे। इस पर अतुल गुप्ता ने करीब 8 बजे बद्दी पुलिस थाना में चोरी की वारदात की सूचना दी। यहां से उन्हें जवाब मिला की पुलिस के पास कोई वाहन नहीं है कोई गाड़ी भेजो तब मौके पर आते हैं। इस पर बद्दी पुलिस थाने में गाड़ी भेजने के बावजूद भी पुलिस टीम 10 बजे मौके पर पहुंची। इस दौरान करीब 8 से 10 बजे के बीच परिवार के एटीएम से 3 ट्रांजेक्शन हुईं और 25 हजार रुपये का कैश एटीएम से निकाला गया।

मौके पर पहुंची पुलिस मकान मालिक के न होने के चलते बैरंग लौट आई। सुबह कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार सुबह जब स्क्रैप व्यापारी राजिंद्र कुमार सेठी घर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने लगभग 2 लाख 40 हजार नकदी के अलावा एक लाख रुपये से अधिक के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। घर से हाथ साफ करने के बाद चोरों ने एटीएम से भी 25 हजार की नकदी को शिकायतकर्ता के खाते से निकाला। चोर यहां से एटीएम कार्ड भी ले गए थे। एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कहा कि जिस एटीएम से आरोपियों ने पैसे निकाले हैं कि उसकी सीसीटीवी फुटे खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed