{"_id":"591b10584f1c1bcf3bf23c89","slug":"84-years-old-man-crushed-by-private-bus-at-sarkaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से मिलने जा रहे बुजुर्ग को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई से मिलने जा रहे बुजुर्ग को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Wed, 17 May 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
84 साल के बुजुर्ग को बस ने कुचल डाला। बुजुर्ग अपने भाई से मिलने जा रहा था। जैसे ही बस से उतरने लगा कि चालक ने बस चला दी। मामला हिमाचल के मंडी के सरकाघाट इलाके का है। यहां गैहरा पंचायत के झिड़ गांव में 84 वर्षीय बुजुर्ग की निजी बस की चपेट में आकर मौत हो गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने भाई से मिलने के लिए जा रहा था। झिड़ गांव में जैसे ही बस से उतरा, बस चालक ने बस चला दी और वह पिछले टायर के नीचे आ गया। पुलिस ने बस को जब्त करके चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कमला राम पुत्र लुदर के रूप में की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपने गांव सरनोटा से अपने भाई रिफड़ के पास मिलने जा रहा था। जब वह झिड़ गाव के पास बस से उतरने लगा तो एकाएक ड्राइवर की साइड की तरफ पिछले टायर के नीचे आ गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान विकास वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। घटना का पता चलते ही एसडीएम डा. सुरेश जसवाल, तहसीलदार हुसन चंद भी मौके पर पहुंचे।
प्रभावित परिवार को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी मदन धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। जबकि चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।