{"_id":"57414c3a4f1c1bb21569074d","slug":"84-year-old-man-shoots-herself-with-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
84 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 23 May 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के चौकी जंबाजा में 84 वर्षीय वृद्ध ने खुद को गोली से उड़ा लिया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई है। वृद्ध लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि इस कारण उसने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रत्न कुमार पुत्र कृष्ण देवी निवासी चौकी जंबाला ने शनिवार शाम करीब चार बजे खुद को बंदूक से गोली मार ली।
विज्ञापन
प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि रत्न कुमार लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित था। शनिवार दोपहर उसका बेटा अपने कमरे में आराम कर रहा था जबकि उसकी पत्नी बाहर बरामदे में आराम कर रही थी। इतने में रत्न कुमार ने खुद को अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गए , तब तक रत्न कुमार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। रविवार को मृतक का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन