{"_id":"5b4a306d4f1c1be94b8b4983","slug":"81531588717-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में अवैध होटलों का कारोबार, छापेमारी में खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी में अवैध होटलों का कारोबार, छापेमारी में खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेशों पर उपायुक्त शिमला की ओर से गठित कमेटी ने छोटा शिमला में सैलानियों को ठहराने के लिए चलाए जा रहे अवैध फ्लैट पकड़े हैं। पुलिस, नगर निगम, पर्यटन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आबकारी विभाग, आईपीएच और बिजली बोर्ड की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को फ्लैट पकड़े।
विज्ञापन
आनलाइन होटल बुकिंग कंपनी ने आवासीय भवनों को व्यवसायिक प्रयोग के लिए लीज पर ले रखा था। अब मकान का बिजली पानी कनेक्शन काटने की भी तैयारी है।
सैलानियों को ठहराने के लिए चलाए जा रहे फ्लैटों पर उपायुक्त की ओर से गठित कमेटी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर के उपनगरों में ऑनलाइन होटल बुकिंग करने वाली कंपनियों ने फ्लैट लीज पर ले रखे हैं। इन फ्लैटों में ठहरने वाले सैलानियों की न तो कोई एंट्री होती है न ही सीसीटीवी रिकार्डिंग।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से अपराध करने के बाद असामाजिक तत्व आसानी से इन फ्लैटों में शरण ले सकते हैं। उपायुक्त शिमला ने बताया कि न्यायालय के आदेशों पर बिना पंजीकृत होटलों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन