फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80 lakh rupee scam in sanjauli college shimla

कॉलेज में 80 लाख का घोटाला, इनसे होगी रिकवरी

Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
80 lakh rupee scam in sanjauli college shimla

एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में हुए 80 लाख रुपये के घोटाले के मामले में शिक्षा विभाग सीनियर असिस्टेंट की पुरानी फाइलों की जांच में जुट गया है। इस मामले में घिरे सीनियर असिस्टेंट की ओर से पूर्व में निपटाई गई सभी फाइलों को भी जांचा जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सस्पेंड किए गए सीनियर असिस्टेंट की सस्पेंशन को बहाल कर उसे निदेशालय में तैनात कर दिया है। 

विज्ञापन


संजौली कॉलेज में हुए लाखों रुपये की हेराफेरी के मामले की विजिलेंस जांच भी चल रही है। शिक्षा विभाग का मानना है कि आरोपी सीनियर असिस्टेंट को बेवजह हर महीने आधा वेतन देना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग ने नया तरीका तलाशते हुए सस्पेंशन को बहाल कर सीनियर असिस्टेंट को रोजाना निदेशालय में हाजिर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में शिक्षा विभाग ने संजौली कॉलेज के तीन पूर्व प्रिंसिपलों सहित दो प्रवक्ताओं की चार्जशीट तैयार कर सरकार को सौंप दी है। आने वाले दिनों में सरकार इस मामले में बड़ा फैसला ले सकती है। सीनियर असिस्टेंट सहित पूर्व प्रिंसिपलों और प्रवक्ताओं से रिकवरी करने की तैयारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

80 lakh rupee scam in sanjauli college shimla

राजधानी शिमला स्थित एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में 80 लाख रुपये का गबन हुआ है। कॉलेज के विभिन्न बिलों की अदायगी, सामान की खरीद और ग्रांट में यह गोलमाल किया गया है। कॉलेज के सीनियर असिस्टेंट पर गबन करने का सीधा आरोप है। सरकारी धनराशि के इस घोटाले में कॉलेज के कई अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता का अंदेशा भी है।

आरोप है कि सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में बीते ढाई साल से कैश बुक नहीं भरी गई। कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई विभिन्न सामान की खरीद, हॉस्टल फीस, विभिन्न बिलों की अदायगी और सरकार से मिली ग्रांट का कहीं भी कोई ब्योरा नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed