फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   8 arrested in kamand golikand.

कमांद गोलीकांड मामले में महिला समेत आठ गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 13 Aug 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
8 arrested in kamand golikand.

मंडी के कमांद में हुए गोलीकांड मामले में दर्ज हत्या के केस में पुलिस ने महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड पर लिए पंजाब के चार बाउंसरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वीरवार को आरोपी बाउंसरों को लेकर पुलिस कमांद में छानबीन करेगी।

विज्ञापन


आईआईटी गोलीकांड मामले में बुधवार को पुलिस टीम ने हत्या के केस में महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें सुंदर लाल, विनोद, बलवीर, गुमत राम, नंद लाल, खेम सिंह और एक महिला शामिल हैं। आईआईटी कमांद के निर्माणाधीन नॉर्थ कैंपस में 20 जून को मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर गोली चलाने की घटना के बाद खूनी संघर्ष हुआ था। इस घटना में पंजाब के चार बाउंसरों की मौत हुई थी। घटना में पुलिस ने मारे गए बाउंसरों के परिजनों की तरफ से हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


गोली चलाने वाले बाउंसरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। गत सोमवार को मंडी अदालत में पेशी के लिए आए पंजाब के चार बाउंसरों को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश कर बाउंसरों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंसरों से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ कर रही है। तफ्तीश के लिए डीएसपी कुलभूषण वर्मा और मदन धीमान की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि आईआईटी कमांद गोलीकांड की घटना में दर्ज हत्या के केस में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया कि पुलिस रिमांड पर चल रहे पंजाब के चारों बाउंसरों से पूछताछ की जा रही है। वीरवार को बाउंसरों को घटनास्थल पर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed