फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   8.68 Lakh Atm Theft at Kangra.

40 मिनट में दो एटीएम से लूट लिए 8.68 लाख, CCTV में कैद वारदात

Sat, 27 May 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा) Updated Sat, 27 May 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
8.68 Lakh Atm Theft at Kangra.

नकाबपोश शातिरों ने महज 40 मिनट के भीतर दो एटीएम काटकर लाखों का कैश साफ कर दिया। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। लूट का यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है।

विज्ञापन


यहां 20 किलोमीटर के दायरे में दो नकाबपोश शुक्रवार अल सुबह 40 मिनट में गैस कटर से दो एटीएम के कैश बॉक्स काटकर ले गए। राजा का तालाब में केसीसीबी एटीएम का कैश बॉक्स खाली था, जबकि धमेटा में शातिर पीएनबी एटीएम से करीब पौने नौ लाख रुपये उड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने पंजाब से लगता हिमाचल का बॉर्डर क्षेत्र सील कर दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी साथ लगते पंजाब क्षेत्र की ओर फरार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक एटीएम में नहीं मिले पैसे, दूसरे में मिले लाखों

8.68 Lakh Atm Theft at Kangra.

पुलिस के अनुसार कार में सवार होकर आए दो नकाबपोश राजा का तालाब स्थित केसीसीबी एटीएम के शटर के ताले तोड़कर वीरवार देर रात 2.52 बजे अंदर घुसे। 11 मिनट में गैस कटर से एटीएम की कैश ट्रे काटकर 3.03 बजे फरार हो गए।

अंदर घुसते ही शातिरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया, लेकिन बाहर लगे कैमरे में वारदात कैद हो गई। रेन्समवेयर अटैक के चलते एटीएम बंद था और उसमें कैश नहीं था। पूरे 40 मिनट बाद शातिर धमेटा पहुंचे।

उसी तरह पीएनबी एटीएम के शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। गैस कटर से मात्र छह मिनट में एटीएम का कैश बॉक्स काटकर उसमें रखे 8.68 लाख रुपये उड़ा ले गए। शुक्रवार तड़के 3.42 से 3.48 बजे हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

थाना प्रभारी फतेहपुर मनोहर चौधरी ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र सील कर घटना की जांच में जुट गए हैं। मौके पर पहुंचे एसआईपीएल टीम के प्रभारी एवं कैशियर मुनीश और उमेश ने बताया कि एटीएम से 8.68 लाख रुपये चुराए गए हैं।

पहले की थी रॉड से कैमरे तोड़ने की कोशिश

8.68 Lakh Atm Theft at Kangra.

पुलिस के अनुसार चोरी का पता तब चला जब मुंबई स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय से पीएनबी धमेटा शाखा के मैनेजर को फोन पर सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात को 2 लोगों ने अंजाम दिया है।

दोनों ने नकाब पहन रखे थे। अंदर घुसते ही वे सीसीटीवी को तलाशते रहे, ताकि रॉड से तोड़ा जा सके। लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed