फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   70 Year old woman beaten to death in Una Himachal Pradesh

भांजे ने डंडों से पीटकर कर दी मौसी की हत्या, बस इतनी सी बात पर खो दिया आपा

Fri, 22 Jun 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना) Updated Fri, 22 Jun 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
70 Year old woman beaten to death in Una Himachal Pradesh

चिंतपूर्णी के घंघरेट में एक भांजे ने अपनी मौसी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। मृतक महिला की पहचान सुनीता देवी (70) पत्नी स्वर्गीय सीताराम निवासी घंघरेट के रूप में हुई है। आरोपी रणजीत सिंह (35) जालंधर (पंजाब) का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रणजीत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौसी सुनीता देवी के घर आया था। पिछले दो दिन से यहीं रुका था। बुधवार रात करीब 11 बजे वह कथित तौर पर नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। इससे गुस्साए रणजीत ने डंडा लेकर बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। इससे बच्चों के शरीर पर निशान बन गए। रणजीत की पत्नी बच्चों को छुड़ाने के लिए आगे आई तो आरोपी ने उस पर भी डंडे और पत्थर से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंडे और पत्थर से किया प्रहार

70 Year old woman beaten to death in Una Himachal Pradesh

इससे वह लहूलुहान हो गई और वहां से भाग गई। इस बीच उसकी मौसी ने बच्चों को उससे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने महिला पर भी हमला कर दिया। रणजीत ने सुनीता देवी पर डंडे और पत्थर से प्रहार कर दिया। इससे कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।

गांव के उपप्रधान यशपाल ने बताया कि मृतक महिला आरोपी की सगी मौसी थी। घंघरेट में पति के निधन के बाद पिछले पांच साल से अकेली रह रही थी। मृतका की कोई संतान नहीं थी। आरोपी की सात साल की लड़की को पाल रही थी।

हत्या का आरोपी पत्नी और दो बच्चों के साथ जालंधर में रहता है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed