फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6kg charas 413 gram opium seized Two arrested in Mandi Himachal Pradesh

पुलिस ने 6 किलो चरस और 413 ग्राम अफीम समेत दो धरे, दो फरार

Mon, 27 May 2019 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/(जोगिंद्रनगर)मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/(जोगिंद्रनगर)मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 May 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
6kg charas 413 gram opium seized Two arrested in Mandi Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मंडी-पठानकोट एनएच पर गलू के पास नाकेबंदी के दौरान कार में सवार दो युवकों से छह किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों से 413 ग्राम अफीम भी पकड़ी है। दोनों आरोपी कार में सवार होकर मंडी की ओर से आ रहे थे।

विज्ञापन


एक आरोपी कुल्लू और एक आरोपी कांगड़ा का रहने वाला है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के दो साथ रफूचक्कर हो गए लेकिन पुलिस इनकार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार देररात गलू के पास नाका लगा रखा था। मंडी की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रोका। कार में तुले राम निवासी बंजार, कुल्लू और सतीश निवासी धानपटन, ज्वाली (कांगड़ा) सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार के कागजात मांगे तो दोनों घबरा गए। वे गाड़ी के दस्तावेज पेश नहीं कर सके। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 6.34 किलोग्राम चरस और 413 ग्राम अफीम बरामद की।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के दो साथी भी थे जो रफूचक्कर हो गए। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।


एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में जोगिंद्रनगर पुलिस थाना के इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, एएसआई पवन कुमार, एचसी मनवीर सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह और दीवान चंद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed