{"_id":"5a9d7ec04f1c1bc83b8ba29c","slug":"61520271040-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे में काम कर रहे नाबालिग को छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे में काम कर रहे नाबालिग को छुड़वाया
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिमला। मिडिल बाजार में एक ढाबे में काम कर रहे नाबालिग लड़के को पुलिस ने छुड़ा लिया। ढाबा मालिक लड़के के उम्र संबंधित प्रमाणपत्र पुलिस को नहीं दिखा पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह नेपाली मूल का है और इसकी उम्र 10 से 12 साल के बीच है।
लड़के का मामा उसे यहां लेकर आया था और चार-पांच दिन से यहां काम कर रहा था। ढाबा संचालक ने बताया कि पहले 1500 रुपये मासिक पर बात हुई। लेकिन बाद में पांच हजार मासिक देने की बात करने लगा। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रंजना, यशपाल, होमगार्ड अनिशा और चाइल्ड हेल्प लाइन की सदस्य संगीता ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाबे में दबिश दी। पुलिस ने नाबालिग को अपने कब्जे में लिया और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया। यहां से उसे बाल आश्रम चक्कर में भेज दिया गया है। अब नाबालिग का मेडिकल करवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक इस मामले में चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत ढाबा मालिक के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि एक नाबालिग को ढाबे से रेस्क्यू किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।