{"_id":"5c64486ebdec2273aa6bb6e1","slug":"51550076014-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को जिंदा जलाकर भागा शातिर शिमला में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी को जिंदा जलाकर भागा शातिर शिमला में गिरफ्तार
Thu, 14 Feb 2019 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की स्मार्ट पुलिस ने उत्तर प्रदेश में हत्या कर फरार हुए आरोपी को छोटा शिमला में राजभवन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी राम कुमार (19) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मडरुखेड़ा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि रामकुमार ने बड़े भाई की पत्नी को जिंदा जला दिया था। इस मामले में इसके साथ इसके तीन भाई शामिल थे।
विज्ञापन
हरदोई पुलिस ने इस मामले में आरोपी के तीन भाईयों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। छोटा शिमला पुलिस ने देर रात आरोपी को राजभवन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अब हत्या के इस आरोपी को यूपी के जिला हरदोई पुलिस के पाली थाने की टीम के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
बीते रात छोटा शिमला पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दी की राजभवन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी प्रवीन ठाकुर के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई और रामकुमार को गिरफ्त लिया। इसके बाद पुलिस ने इसकी पहचान करने के लिए उत्तर प्रदेश जिले की हरदोई पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
हरदोई पुलिस ने इसकी पहचान के लिए पुलिस थाना पाली से संपर्क किया तो पता चला कि यह आरोपी हत्या के आरोप में नवंबर 2018 से फरार है। पाली पुलिस के एसएचओ ने बताया कि आरोपी राजकुमार ने अपने बड़े भाई ऋषि की पत्नी पर तेल डालकर जिंदा जला दिया था। हत्या की इस वारदात में इसके साथ तीन भाई भी संलिप्त थे।
ससे पहले महिला ने पाली थाने में दहेज के उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में पुलिस ने इसके तीन भाईयों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि यह फरार चल रहा था। आरोपी भाईयों में सबसे छोटा है। छोटा शिमला पुलिस ने आरोपी का अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को यूपी पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी : एसपी
एसपी ओमापति जमवाल ने कहा कि शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हत्या आरोपी को पकड़ा है। इस पर आरोप है कि वह भाभी की हत्या कर वहां से फरार था। आरोपी को यूपी पुलिस के हवाले किया जा रहा है।