{"_id":"58d2b4674f1c1b776a1a186b","slug":"5-men-duped-of-rs-10-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर युवकों से ठग लिए दस लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर युवकों से ठग लिए दस लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने और वहां पर नौकरी लगाने का झांसा देकर एक शख्स ने पांच युवकों से लाखों की ठगी कर दी। सुन्नी के सोम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2015 में कोटखाई का रहने वाला एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि वह उन्हें विदेश में नौकरी दिलवा सकता है।
विज्ञापन
नौकरी दिलवाने और विदेश भेजने के एवज में आरोपी ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपयों की मांग की जिस पर उसने आरोपी को कोर्ट में एग्रीमेंट कर दो लाख रुपये दे दिए। सोम प्रकाश के साथ साथ उसके चार दोस्त भी उसके झांसे में आ गए और उन्होंने ने भी उसे दो-दो लाख रुपये की राशी दे दी, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी उन्हें विदेश न भेज पाया और पैसे भी वापस नहीं लौटा रहा था।
विज्ञापन
पीड़ितों ने थाना बालूंगज में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर जो रकम उन नौजवानों से ली थी वह उसने उन्हें विदेश भेजने के लिए पंजाब के एक शख्स को दी थी लेकिन वह उन्हें विदेश नहीं भेज पाया। पुलिस अधीक्षक डीडब्लयू नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन