{"_id":"5c87e308bdec22764d26dfa1","slug":"41552409352-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कलौता में एक 17 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रवेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार गांव कलौता तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक घरेलू कारणों से परेशान था। पुलिस ने शव को चंबा मेडिकल में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब ढाई बजे युवक घरवालों को यह कहकर निकला कि वह चंबा जा रहा है। मगर इस दौरान युवक ने गांव के रास्ते में एक पेड़ से फंदा लगा लिया। इस दौरान राहगीरों ने शव को पेड़ पर लटके देखा।
उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। सूचना मिलते की थाना प्रभारी चंबा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लिया। पुलिस ने छानबीन की। इसके साथ ही घर में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई साक्ष्य नही मिला है। एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।