फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम खबर

पार्षद को ब्लैकमेल करने के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद

Sat, 15 Dec 2018 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम खबर

भाजपा महिला पार्षद को ब्लैकमेल करने और जबरन गाड़ी में बिठाने के मामले में पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद भी सामने आया है। इस पूरे मामले के तार राजकीय कन्या महाविद्यालय की एक मेस से जुड़े हैं। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। बताया जा रहा है कि मेस दिलाने के पीछे एक नेता का भी हाथ रहा है।

विज्ञापन


वहीं महिला पार्षद को गाड़ी में जबरन बिठाने की कोशिश करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि पार्षद की बिजनेस पार्टनर का पति है। इस पर ही पार्षद ने ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी ने पार्षद के खिलाफ कुछ दिन पहले थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में यह पूरा मामला पैसों से संबंधित बताया जा रहा है। महिला पार्षद के बयान न होने की वजह से अब तक पुलिस ने आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। लेकिन मामला सामने आने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। शनिवार को पुलिस, महिला पार्षद के सीआरपीसी 164 के तहत अदालत में बयान कलमबद्ध करवाएगी। इसके बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला पार्षद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने, आरोपी दिनेश की पत्नी के साथ मिलकर आरकेएमवी कॉलेज में मेस किराये पर ली थी। ऐग्रीमेंट आरोपी की पत्नी के साथ आपसी सहमती से बनाया था। मेस को इकट्ठा होकर चलाने पर सहमति बनी थी। मेस को आधा-आधा पैसा लगाकर शुरू किया। एक महीने के बाद जब आरोपी की पत्नी और दिनेश को पता चला कि इसमें काफी लाभ हो रहा है तो पार्टनरशिप ऐग्रीमेंट बनाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद दिनेश और उसकी पत्नी इसके घर आए तथा कहा कि आप इस मेस को चलाओ हमें तीस हजार रुपये महीना देते रहना। लेकिन पार्षद ने उल्टा इन दोनों को कहा कि वह इसे बीस हजार रुपये महीना दें। पार्षद ने व्यस्त होने की बात कहकर अकेले मेस चलाने से इंकार कर दिया। इस मेस से कम से कम 70 से 80 हजार रुपये आय हो रही थी। पार्षद का आरोप है कि इसके बाद आरोपी कहने लगा कि आप यह कार्य छोड़ दो नहीं तो आप बदनाम हो जाओगे। इसके बाद वह इसे ब्लैकमेल करने लगा।

क्या है मामला
11 दिसंबर को जब यह शादी समारोह में होटल पीटर हॉफ में शामिल होने पार्षद आई तो वहां दिनेश कुमार ने इसे बरबाद करने की धमकियां दीं। इसके बाद रात लगभग 10 बजे जब वह पीटर हॉफ से घर जाने के लिए निकलीं तो दिनेश कुमार अपनी गाड़ी में आया और जबरदस्ती कार में बिठाने लगा। लेकिन इसी दौरान पार्षद का एक परिचित वहां आ पहुंचा। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी में भाग निकला। पुलिस को दी शिकायत में पार्षद ने दिनेश कुमार पर जान से मारने और बरबाद करने की धमकियां देने के आरोप भी लगा रखे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना बालूंगज में वीरवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।


क्या कहता है पुलिस प्रशासन
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि महिला पार्षद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय देर से पहुंचीं लिहाजा उनके सीआरपीसी के तहत 164 के बयान अदालत के समक्ष शनिवार को दर्ज करवाएं जाएंगे। इसी के बाद पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed