फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कैंथू जेल से विचाराधीन कैदी ने किया आत्हत्या करने का प्रयास

कैथू जेल में कैदी ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

Tue, 01 Jan 2019 01:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
कैंथू जेल से विचाराधीन कैदी ने किया आत्हत्या करने का प्रयास

कैथू जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने संदिग्ध पेय का इस्तेमाल कर आत्महत्या की कोशिश की। सोमवार सुबह की इस घटना को लेकर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। गनीमत रही कि जेल में सफाई कर रहे एक कर्मी ने कैदी को यह करते हुए देख लिया। इसके बाद पुलिस विचाराधीन कैदी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाई। डाक्टर की निगरानी में कैदी का उपचार किया जा रहा है। इसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेंद्र (36) जुब्बल का रहने वाला है। आरोपी चोरी के मामले में कैथू जेल में बंदी था। छह दिसंबर को आरोपी को चोरी के जुर्म में जुब्बल की स्थानीय अदालत में पेश करने ले गए। 7 दिसंबर को अदालत ने आरोपी को दो साल की सजा सुनवाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद सात दिसंबर को दोपहर बाद पुलिस आरोपी को कैथू जेल ला रही थी कि आरोपी छैला में पुलिस की हिरासत से भाग निकला। इसके बाद 28 दिसंबर को इसे चोरी की सजा में कैथू जेल लाया गया। सोमवार की सुबह जेल की कड़ी व्यवस्था के बावजूद जेल के भीतर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि वारंट पर आरोपी के दो नाम है। एक नाम राजेंद्र है जबकि दूसरा नाम अजय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त से हुआ था फरार
पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को सात दिसंबर को अदालत में पेश किया। इसके बाद जुब्बल की अदालत से आरोपी को चोरी के मामले में दो साल की सजा सुनवाई थी। इसी बीच कैंथू जेल लाते वक्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला।

पुलिस ने 24 दिंसबर को पकड़ा था फरार कैदी
अदालत से सजा मिलने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए गांवों-गांवो में छिपता रहा। इस दौरान 24 दिसंबर को चिड़गांव क्षेत्र के तहत संदासु गांव में स्थानीय लोगों ने इसे संदिग्ध हालत में देखा। लोगों ने जब इसकी पूछताछ की तो वह लोगों से उलझ गया और दो लोगाें को चाकू से वार कर दिया। इसके बाद वह बचने के लिए पहाड़ की तरफ भाग गया। इसी बीच पुलिस से इस संदिग्ध व्यक्ति की शिकायत दी गई।


पुलिस ने बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ने के लिए पहाड़ की घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुई। इसके बाद पुलिस ने चार तीन दिनों तक आरोपी को रिमांड पर रखा और 28 दिसंबर को आरोपी को कैथू जेल में लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed