{"_id":"5bd89289bdec2269c33c5507","slug":"31540919945-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट पर बैठा अफसर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायरमेंट पर बैठा अफसर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के एक अफसर को कार्यालय में तैनात एक युवती के फोटो और वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती का कहना है पहले आरोपी ने उसकी मोबाइल से फोटो ली और उसके बाद पैन ड्राइव में डाल दी। इसके अलावा भी कई संगीन आरोप युवती ने अफसर पर लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी अफसर की अगले महीने रिटायरमेंट भी है। शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना में 10 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी अफसर फरार चल रहा था। कई बार शिमला स्थित कार्यालय और घर पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए अदालत में जमानत याचिका भी लगा रखी थी। याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन