{"_id":"5ab26bf04f1c1b8c778b6ea8","slug":"3-year-imprisonment-under-wildlife-act-by-cjm-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली मुर्गे चुराकर खाने वाले दो लोगों को 3-3 साल कैद और जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली मुर्गे चुराकर खाने वाले दो लोगों को 3-3 साल कैद और जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्यजीव अभ्यारण्य के पक्षी बाड़े से जंगली मुर्गे चोरी कर खाने वाले दो लोगों को अदालत ने तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। सीजेएम नाहन डॉ. आबीरा बासू की अदालत ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 457, 380, 34 और वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 51 के तहत दोषी पाए जाने पर यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
दोषी विनोद और रविंद्र निवासी कठमली, जामूकोटी (संगड़ाह) को 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सहायक जिला न्यायवादी रुमिंद्र बैंस ने बताया कि 14 जुलाई, 2014 की रात को अज्ञात शातिरों ने वाइल्ड लाइफ रेंज रेणुकाजी में फिजेंट्री (पक्षी पालन एवं प्रजनन बाड़ा) का ताला काटकर दो मुर्गे और 6 मुर्गियां चुरा ली थीं।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग में परिक्षेत्राधिकारी ने 15 जुलाई को पुलिस थाना रेणुकाजी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि रात के समय अज्ञात शातिरों ने गेट नंबर एक पर फिजेंट्री का ताला काटकर मुर्गे चोरी किए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की।
विज्ञापन
कैमरे की मदद से आरोपी रविंद्र की पहचान हो गई। हिरासत में लेने के बाद आरोपियों ने गुनाह भी कबूल कर लिया। इस पर रेणुका पुलिस ने तफ्तीश पूरी कर चालान अदालत में पेश किया। बुधवार को सीजेएम की अदालत ने तमाम साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर दोषियों को यह सजा सुनाई।