{"_id":"571b7c1c4f1c1bb41b8b45f3","slug":"3-days-police-remand-to-mother-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या करने वाले को तीन दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की हत्या करने वाले को तीन दिन का पुलिस रिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
अपनी ही मां की हत्या के आरोपी बेटे को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत किटपल पंचायत में अपनी ही मां की हत्या के आरोपी बेटे को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी सोमवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी युवक मनोज कुमार ने शुक्रवार को मिस्त्री की धज्जी से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी थी जबकि मारपीट के दौरान पिता बाल-बाल बच गया है। माता-पिता के कुछ काम कर रोजी-रोटी कमाने के लिए कहने पर मनोज इतना भड़क गया कि उसने माता-पिता पर ही धज्जी से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी माता मीरा देवी (50) की टांडा अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई थी। पिता श्रवण हेल्मेट पहने होने के कारण बच गए। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। सोमवार को आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।