{"_id":"58f658174f1c1b3f3b472854","slug":"3-50-crore-rupee-fraud-with-pnb-bank-in-palampur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी, 4 लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी, 4 लोगों के खिलाफ केस
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Wed, 19 Apr 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर के पीएनबी बैंक में कारोबार के नाम बनाई गई लिमिट डकारने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों ने सॉफ्ट ड्रिंक के कारोबार के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक पालमपुर में 3.50 करोड़ रुपये की लिमिट वर्ष 2014 में बनाई थी, इसका सारा पैसा डकारने के बाद आरोपियों ने लेन-देन बंद कर दिया।
विज्ञापन
अपना पैसा न आता देख बैंक प्रबंधन ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। बैंक से धोखाधड़ी के आरोपियों में 2 लोग पंजाब निवासी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीएनबी पालमपुर में 4 लोगों ने कारोबार के लिए वर्ष 2014 में उक्त लिमिट बनाई थी। एक साल तक बैंक से लेनदेन करने के बाद आरोपियों ने पैसा भरना बंद कर दिया, वहीं, बैंक में बनाई सारी लिमिट निकाल ली।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी पेप्सी का कारोबार करने के लिए पीएनबी में लिमिट बनाने को आवेदन किया था। बैंक ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर लिमिट बना दी। आरोपियों ने बैंक प्रबंधन को किए आवेदन में बताया कि वे पेप्सी कंपनी के उत्पाद बेचने का कारोबार करना चाहते हैं और पहले भी योल के पास तंगरोटी में अन्य कोल्ड ड्रिंक्स छोटे दुकानदारों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2014 में आरोपियों ने बैंक में ढाई करोड़ रुपये की लिमिट बनाई जिस पर एक साल तक वे बैंक से लेनदेन करते रहे। इसके बाद एक करोड़ रुपये और बैंक से लिए। साढ़े 3 करोड़ रुपये लेने के बाद आरोपियों ने बैंक से लेनदेन बंद कर दिया और बैंक में बनाई लिमिट की सारी धनराशि भी निकाल ली।
यह देख बैंक ने कार्रवाई शुरू की, फिर भी पैसे वापस नहीं मिले। इस पर बैंक ने चारों आरोपियों महेश पाल अग्निहोत्री निवासी नवांशहर पंजाब, मुख्तयार सिंह निवासी अमृतसर, संजीव वालिया निवासी अप्पर तंगरोटी और सुरेश कुमार निवासी सरकाघाट, मंडी के
खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएचओ पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ बैंक प्रबंधन की शिकायत पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।