फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   28 lakh rupee fraud in hamirpur himachal pradesh

एजेंट ने थमा दीं नकली एयर टिकटें, भुगतान के बाद भी नहीं मिली जेसीबी

Sat, 16 Mar 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Mar 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
28 lakh rupee fraud in hamirpur himachal pradesh

हिमाचल के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना नादौन के तहत लाखों की धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हुए हैं। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रैल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उसने बैंक से एक कंपनी को ट्रैक्टर तथा जेसीबी लेने के लिए भुगतान तो कर दिया लेकिन, कंपनी ने उसे यह मशीनें दी ही नहीं।

विज्ञापन


राजेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव डाहल रैल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने जलाड़ी गांव में स्थित कांगड़ा बैंक के माध्यम से यह मशीनें लेने के लिए आवेदन किया था। राजेश ने बताया कि बैंक की ओर से कंपनी को 28 लाख रुपये का भुगतान तो कर दिया, परंतु कंपनी ने उसे मशीनें नहीं भेजीं।
विज्ञापन


इस संबंध में बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक बशीर मोहम्मद तथा तत्कालीन शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि बैंक की ओर से लोन की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद कंपनी को उनके द्वारा दिए गए खाते में पूरे पैसे भेज दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि उपभोक्ता को कंपनी की ओर से मशीनें उपलब्ध करवाई गईं या नहीं। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

28 lakh rupee fraud in hamirpur himachal pradesh

वहीं एक अन्य मामले में धनेटा कस्बे के निवासी राजकुमार पुत्र परस राम ने नादौन थाने में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में दिल्ली की एक ट्रेवल एजेंसी पर उनके साथ करीब एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बताया कि उन्हें हवाई जहाज में यात्रा करने की नकली टिकटें उपलब्ध करवा दी गईं। वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ अंडमान निकोबार घूमने के लिए गए थे। इस यात्रा के लिए उन्होंने दिल्ली की ट्रेवल एजेंसी से ऑनलाइन आने-जाने और वहां ठहरने के लिए छह रातों और पांच दिन का पैकेज बुक किया।

जिसके लिए उन्होंने काफी पेमेंट ऑनलाइन जमा करवा दी थी। उन्होंने बताया कि पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर कंपनी के लोगों ने उन्हें रिसीव तो कर लिया परंतु जब उन्हें पता चला कि उनके ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। राज कुमार ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर से उन्हें नील आईलैंड जाना था। जहां उन्होंने बुकिंग करवाई थी, परंतु उन्हें बताया गया कि उनकी ऐसी कोई बुकिंग नहीं थी।

जिसके लिए उन्हें करीब बारह हजार रुपये अलग से देने पड़े। जब दिल्ली में ट्रेवल कंपनी से बात की गई तो उन्होंने धौंस दिखाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं अंडमान में कंपनी के लोगों ने उनसे ठहरने और कहीं आने जाने के लिए तिगुना पैसा मांगना आरंभ कर दिया। जब उन्होंने बैलेंस दे दिया तो कंपनी ने पूरी तरह से अपना पल्ला झाड़ लिया।

उनकी बेटी सेना में इंफाल में कार्यरत है और उसकी फ्लाइट दिल्ली से आगे के लिए बुक थी। इसलिए उन्हें उन लोगों की बात मानने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि जब वह नील आईलैंड से वापस आने लगे तो उनके साथ एक और धोखाधड़ी का पता चला। एयरपोर्ट पर पता चला कि वापसी की एयरलाइंस की जो टिकटें उन्हें दी गई थीं वह सभी जाली निकली।

जिसके बाद उन्हें सभी टिकटें दोबारा पैसे देकर लेनी पड़ीं। दिल्ली में कंपनी की ओर से बात कर रहे कर्मचारी ने अब उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया। राज कुमार ने बताया कि उन्हें इस दौरान करीब एक लाख रुपये का चूना लगा है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed