फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   279 fake voter trace

279 फर्जी वोटर ट्रेस, अफसरों में हड़कंप

Wed, 23 Apr 2014 11:33 PM IST
शम्भू प्रकाश शर्मा/ अमर उजाला, ऊना
शम्भू प्रकाश शर्मा/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 23 Apr 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
279 fake voter trace

जिला ऊना में डी डुप्लीकेशन सॉफ्टवेयर ने 279 फर्जी वोटरों को ट्रेस किया है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से खुलासा होने के बाद अफसरों में हड़कंप की स्थिति है। जिले से बीएलओ ने पूरी छानबीन के बाद तहसीलदार निर्वाचन को इसकी रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन


तहसीलदार निर्वाचन ने उपायुक्त को रिपोर्ट प्रेषित की। तहसीलदार निर्वाचन वीना देवी ने ऐसे 279 मामले ट्रेस होने की पुष्टि की है। लोकसभा चुनाव में दो जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने वाले फर्जी मतदाताओं को एक वर्ष कैद की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा जुर्माने की भी अदायगी करनी पड़ेगी। इन वोटरों के नाम अब एक जगह की मतदाता सूची से कटवाए जाएंगे।

उपायुक्त करेंगे कार्रवाई

279 fake voter trace

दोहरे पंजीकरण वाले मामलों पर उपायुक्त ही मामले पर सुनवाई के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे। गगरेट ब्लॉक के अधीन एक पंचायत प्रधान के भी पंजाब और हिमाचल में मतदाता सूची में नाम होने की शिकायत उपायुक्त को मिली है।

दिल्ली से भी ऐसी ही एक शिकायत आई है। इन दोनों मामलों पर भी जांच बिठाई गई है। अब उन फर्जी वोटरों का बच पाना नामुमकिन है जो पहले शहर में मतदान करते हैं और उसके बाद गांव में जाकर पोलिंग बूथ पर वोट डालते हैं।

चुनाव में कोई भी गलत तरीके से दो जगह मतदान नहीं कर पाएगा। चुनाव आयोग ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जिसका नाम दो जगह वोटर लिस्ट में है, तो उसे एक जगह से नाम कटवाना होगा।

दोहरे पंजीकरण पर होगी एक वर्ष कैद

279 fake voter trace

कोई दोहरा पंजीकरण करवाता हुआ पाया गया तो उसे एक वर्ष की कैद हो सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ेगा। अब सॉफ्टवेयर से ऐसे 279 मामले ट्रेस हुए। इस संबंध में तहसीलदार निर्वाचन वीना देवी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर इस बिंदु पर सख्ती की गई है।

दोहरे पंजीकरण पर एक वर्ष कैद के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। जिले में ऐसे 279 मामले सामने आए हैं।

इन दोहरे पंजीकरणों को चिन्हित करके एक जगह से उनके नाम कटवाए जाएंगे। सूची उपायुक्त को भेजी गई है। दो अन्य मामलों पर जांच चल रही है। फर्जी वोटरों के खिलाफ उपायुक्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed