23 लाख का गबन कर रफूचक्कर हो गया अकाउंट मैनेजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फैक्टरी में कार्यरत अकाउंट मैनेजर ने कथित तौर पर लगभग 23 लाख रुपये का गबन किया है। फैक्टरी के प्रबंधक ने थाना कालाअंब में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले के कालाअंब का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अकाउंट मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के एक उद्योग में तैनात अकाउंट मैनेजर ने लाखों रुपये का गबन कर दिया। जीएचएस फैक्टरी के एचआर प्रबंधक अमर बलियान ने कालाअंब थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि फैक्टरी में अकाउंट का सारा कार्य अकाउंट मैनेजर राजबीर सिंह संभाल रहा था। राजबीर ने एक अन्य कर्मचारी सनम सिंह के साथ मिलकर कंपनी के लगभग 23 लाख रुपये का गबन कर दिया है। इसका पता कंपनी के ऑडिट से चला है।
ऑडिट से खुली गबन की पोल
प्रबंधक के अनुसार अकाउंट से संबंधित तमाम दस्तावेज राजबीर के पास ही रहते थे। वह 22 अगस्त से कंपनी में नहीं आ रहा था। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से 29 अगस्त को इंजीनियरिंग हैड अंसारी को राजबीर के घर भेजा तो आरोपी ने कंपनी के दस्तावेज वापस नहीं किए। फैक्टरी प्रबंधन को आशंका है कि वह कंपनी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सकता है।
पुलिस ने बलियान की शिकायत पर धारा 420, 408, 34 भादसं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।