फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   22 lakhs fraud with woman in the name of getting a flat in Shimla, read whole case

शिमला में फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से ऐंठे 22 लाख, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 24 Nov 2019 02:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Nov 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
22 lakhs fraud with woman in the name of getting a flat in Shimla, read whole case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से लाखों रुपये की ठगी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शहर में उसने एक फ्लैट खरीदा था। इसके बदले उसने फ्लैट मालिक को 22 लाख रुपये का भुगतान किया। लेकिन अब आरोपी फ्लैट को उसके नाम रजिस्ट्रर नहीं करवा रहा। पीड़ित महिला की शिकायत पर छोटा शिमला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


  पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र सिंह ने फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से करीब 22 लाख रुपये हड़प लिए हैं। पीड़ित महिला मौजूदा समय में छोटा शिमला क्षेत्र में रहती है और गृहिणी हैं। पुलिस को दी शिकायत में मोनिका ने बताया कि इसी साल महिला की एक व्यक्ति के साथ फ्लैट दिलाने की डील हुई। इसके बाद महिला ने अलग-अलग तिथियों में आरोपी को करीब 22 लाख दिए थे।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी मालिक फ्लैट का पंजीकरण उसके नाम से नहीं कर रहा है और लाखों रुपये  हड़प लिए हैं। इस बीच महिला फ्लैट का पंजीकरण करने के लिए आरोपी से बार-बार बात करती रही, लेकिन आरोपी हर बार बात को टालता रहा। इसी बीच महिला ने इसकी शिकायत छोटा शिमला पुलिस को दी। इधर, डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि महिला से धोखाधड़ी का मामला पेश आया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed