फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत

सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत

Fri, 09 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत
गड्ढे में गिरी बाइक, दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन

भानुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के पास हादसा, बिलासपुर के दैहनी गांव के रहने वाले थे बाइक सवार
नंगल के बरोटा में शादी से घर लौट रहे थे, ओवरब्रिज निर्माण को खोदे गड्ढे में गिरी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नंगल के भानुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के निर्माणाधीन कार्य को लेकर खोदे गए एक बड़े गड्ढे में बाइक गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह और शिव कुमार निवासी गांव दैहनी जिला बिलासपुर के रूप हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह और शिव कुमार सगे भाई छह फरवरी को अपने घर से बाइक पर बरोटा गांव में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी में शिरकत करने के दौरान दोनों भाई सात फरवरी को देर रात बाइक पर घर के लिए रवाना हुए। घर न पहुंचने पर परिवार ने नंगल पुलिस को शिकायत दी। नंगल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर कार्रवाई कर परिजनों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं लगी। वीरवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि जांदला गांव के पास भानुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के निर्माण कार्य के पास बने एक कुंआनुमा गड्ढे में एक बाइक गिरी है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो रेल लाइन निर्माण के लिए बनाए गहरे गड्ढे में दोनों भाइयों के शव पड़े थे। क्षेत्र के ग्रामीणों में भी निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के खिलाफ गहरा रोष है। बताया जा रहा है कि यदि निर्माण कंपनी ने रास्ता बंद होने का कोई चेतावनी बोर्ड या वहां कोई सुरक्षा कर्मी खड़ा किया होता तो दोनों भाइयों की जान नहीं जाती। घटना के बाद निर्माण कंपनी ने घटना स्थल पर मिट्टी के ढेर लगा कर रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी का कहना है कि पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed