फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20 crore rupee central sales tax fraud in Baddi Solan himachal Pradesh

उद्योगपति ने की 20 करोड़ की टैक्स चोरी, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
20 crore rupee central sales tax fraud in Baddi Solan himachal Pradesh

केंद्रीय बिक्री कर का बीस करोड़ का टैक्स फ्रॉड सामने आया है। शातिर उद्योगपति की हेराफेरी का इस तरह पर्दाफाश हुआ। मामला हिमाचल के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का है। शातिर उद्योगपति ने दस्तावेजों में बाहरी राज्य की तीन फर्जी कंपनियां दर्शाकर बीस करोड़ का सामान बेच दिया। गुप्त शिकायत पर आबकारी एवं कराधान विभाग परवाणू के उड़नदस्ते की जांच में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


विभाग ने उद्यमी को 1.26 करोड़ टैक्स और जुर्माना लगाया है जिसमें 46 लाख रुपये वसूल कर लिए हैं। शेष 80 लाख रुपये जमा करने के लिए उद्योगपति को दो महीने का समय दिया गया है। विभाग के उप आयुक्त डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना देने वाले ने बिक्री किए गए सामान, बिल और अन्य सूचनाओं को शेयर किया था, जिनके आधार पर जांच की गई।

विज्ञापन

ऐसे किया फर्जीवाड़ा

20 crore rupee central sales tax fraud in Baddi Solan himachal Pradesh

बाहरी प्रदेशों में दर्शाई गईं कंपनियों के अतिरिक्त सामान ढोने के लिए प्रयोग की गईं गाड़ियों का रिकॉर्ड खंगाला गया। अन्य प्रदेशों के वाणिज्य कर विभागों से संपर्क किया गया। इस फर्जीवाड़े को पकड़ने में आबकारी एवं कराधान अधिकारी अमित शोष्टा और निरीक्षक अमित कश्यप की प्रमुख भूमिका रही। 

प्रदेश में तैयार उत्पाद को बाहरी राज्य के किसी भी पंजीकृत डीलर को बेचा जाए तो उस पर 1.5 फीसदी केंद्रीय बिक्री कर लगता है। अगर प्रदेश के भीतर बेचा जाए तो उस पर पांच फीसदी वैट है। ऐसे में उद्यमी ने बाहर की फर्जी कंपनियों को बीस करोड़ का

सामान देकर 1.5 फीसदी केंद्रीय कर चुका दिया। असल में यह सामान हिमाचल में बेचा गया और पांच फीसदी टैक्स के बजाय अपनी देनदारी 1.5 फीसदी से ही निपटा दी। इससे सरकारी खजाने को 3.5 फीसदी बिक्री कर का चूना लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed