फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2 kg Bike cannabis recovered from two bike rider in mandi himachal

बाइक सवार 2 युवकों से सवा किलो चरस पकड़ी

Thu, 10 Jan 2019 09:06 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 10 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
2 kg Bike cannabis recovered from two bike rider in mandi himachal

पुलिस ने हाईवे में लगाए नाके के दौरान बाइक सवार दो युवकों से एक किलो 306 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों युवक केएफसी चंडीगढ़ में काम करते हैं और मंडी के पधर और सरकाघाट में मूल निवासी हैं। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुंदरनगर पुलिस दल ने मुख्य आरक्षी ललित कुमार के नेतृत्व में वीरवार दोपहर को चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ की ओर जा रहे एक बाइक को जांच के लिए रोका।
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों की तलाशी में पुलिस ने उनके पास से 1 किलो 306 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार सतीश कुमार (24) निवासी ब्राड़ता, तहसील सरकाघाट और प्रदीप कुमार (23) निवासी मुंगडी, तहसील पधर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों केएफसी चंडीगढ़ में काम करते हैं।


उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसे हुए है। कहा कि नशे की रोकथाम के लिए लोगों की सहभागिता जरूरी है। जागरूकता से ही नशे के खिलाफ शिकंजा कसा जा सकता है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed