{"_id":"5a0089eb4f1c1b0d698b9c7b","slug":"191509984747-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में दौ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
डिसवाणी संपर्क मार्ग पर सोमवार शाम करीब 5.30 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार एचपी10ए3733 चिड़गांव से डिसवाणी की ओर जा रही थी। इस दौरान डिसवाणी सड़क पर कार कमरोण कैंची के पास नीचे गहरी खाई में गिर गई।
हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। मृतक की पहचान कैलाश नाथ (50) मुंछाड़ा गांव निवासी, दर्शन सिंह (48) पुत्र लाल सिंह निवासी टिक्कर (डिसवाणी) गांव के रूप में हुई है। इसके अलावा गोपी चंद पुत्र भगत चंद निवासी टिक्कर (डिसवाणी) गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल और शवों को खाई से बाहर निकाला। डीएसपी रोहड़ू अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायल हो रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।