फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पानी टैंकर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

पानी टैंकर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 03 Jun 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 03 Jun 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
पानी टैंकर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

राजधानी में पेयजल संकट से निपटने के लिए रिज मैदान से पानी की सप्लाई को लगाए गए निजी टैंकर (टिप्पर) की चपेट में आने से 65 साल वृद्धा की मौत हो गई। पानी के टिप्पर के साथ ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी ने बताया कि टिप्पर चालक अचानक से बेसुध हो गया। इससे टिपर पर नियंत्रण खो दिया। इसी बीच वृद्धा टिप्पर की चपेट में आ गई। दोपहर करीब पौने दो बजे हुए इस हादसे के बाद मौजूद लोगों ने वृद्धा को टिप्पर के नीचे से निकाला और आईजीएमसी पहुंचाया।

विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया था। थाना सदर में हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है। वृद्धा की पहचान उमा कपरेट, निवासी न्यू फलॉवर डेल के रूप में हुई है। मूलत: चड़ियाना डाकघर पुड़ग की रहने वाली थी। शनिवार को पोती के साथ मालरोड पर किसी काम से आई थी। ये नगर निगम के पूर्व पार्षद सुशांत करपेट की ताईं थीं।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर करीब पौने दो बजे उमा कपरेट अपनी पोती के साथ शेरे पंजाब के समीप पैदल जा रही थी। इसी दौरान पानी की सप्लाई लेकर पटयोग जा रहा टिप्पर आया। इसकी चपेट में वृद्धा आ गई। सिर और मुंह पर चोटें लगीं। सड़क पर खून बिखर गया। सदर थाना से थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम आईजीएमसी पहुंची। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आईजीएमसी में उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी नीरज चांदला और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक का डीडीयू में किया गया उपचार
टिप्पर चालक हेप्पी सिंह निवासी चक्कर को बेसुध हालत में उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसे टिप्पर चलाते समय उसे दौरा पड़ा, अस्पताल ले जाने के बाद भी उसे दोबारा से दौरा पड़ने की सूचना है, इसी कारण उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है।


पुलिस कर्मी बोला, दौरा पड़ने से बेसुध हो गया चालक
शिमला। पानी की सप्लाई देने जा रहे इस टिप्पर में एक कांस्टेबल की भी ड्यूटी लगी थी। कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया कि चालक आराम से गाड़ी चला रहा था। अचानक उसे दौरा पड़ा और वह स्टेयरिंग पर खड़ा हो गया। किसी तरह ब्रेक लगी लेकिन इसी बीच महिला चपेट में आ गई।

पूछताछ की तो दोबारा पड़ा दौरा
मालरोड पर ही पुलिसकर्मी जब इससे पूछताछ करने लगे तो बेंच पर बैठे बैठे ही इसे फिर दौरा पड़ गया। बाद में पुलिस की गाड़ी में इसे डीडीयू ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed