फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पुलिस कर्मचारी ने महिला से की मारपीट

पुलिस कर्मचारी ने महिला से की मारपीट

Fri, 09 Jun 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी ने महिला से की मारपीट
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

ठियोग के साथ मत्याना चौकी में शिकायत लेकर गई एक महिला से पुलिस कर्मचारी ने मारपीट की। यह मामला चार जून का था। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी शिमला से कर दी। सुनीता शर्मा पत्नी संजय शर्मा निवासी सुनार घाटी ने बताया कि उनका झगड़ा परिवार के गीता, अजय और संजय के साथ हुआ।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष शिकायत लेकर मत्याना चौकी में गए। यहां पर गीता, अजय और संजय की ओर से सुनीता व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। लेकिन सुनीता की शिकायत दर्ज नहीं की गई। सुनीता ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी बात रखी तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने उसके साथ हाथापाई कर डाली। सुनीता ने बताया कि उसके पति के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस बात को लेकर महिला और उसके पति ने एसपी शिमला से इसकी शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने सुनीता की शिकायत भी दर्ज कर ली। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशिष पटियाल और धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि वह पीड़ित महिला सुनीता व उसके पति की मदद कर रहे है। महिला के साथ की गई मारपीट की महिला आयोग में शिकायत की जाएगी। उधर, एसपी शिमला डीडब्लयू नेगी ने बताया कि इस तरह की शिकायत उनके पास आई है। साथ ही महिला के साथ हाथापाई करने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed