फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   16 Years Boy kidnapped From Una.

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, फिर किया अपहरण

Tue, 29 Nov 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 29 Nov 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
16 Years Boy kidnapped From Una.

हिमाचल के ऊना में गगरेट के स्थानीय निवासी 16 वर्षीय किशोर के अपहरण से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुए अपहरण ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए। हालांकि, पुलिस ने किशोर को सुरक्षित धर्मशाला से ढूंढकर माता-पिता के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक सलिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार को वह मोगा से आ रही बस से बस स्टैंड पर उतरा। जब वह घर वापस आ रहा था तो रास्ते में किसी ने उसे कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया और जीप में डालकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


जब उसे होश आया तो उसने खुद को धर्मशाला में पाया। सलिल की माता शालू ठाकुर ने अपने लाडले के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना गगरेट में दर्ज करवाई थी। युवक ने धर्मशाला में किसी तरह अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगरेट पुलिस ने तुरंत अपनी टीम को एएसआई प्रवेश की अगुवाई में युवक को लेने धर्मशाला भेजा। पुलिस ने सलिल को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। किशोर रविवार को अपने पिता रविंद्र ठाकुर से मिलने मोगा गया था, जब वह वापस बस से गगरेट बस स्टैंड उतरा तो रास्ते में किसी ने उसका अपहरण कर लिया।


दिनदहाड़े हुए इस अपहरण के मामले से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed