{"_id":"5d24cc648ebc3e6d02394487","slug":"15626926816-shimla-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
Wed, 10 Jul 2019 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बंगाणा के नलवारी के पास दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार डीएसपी अशोक वर्मा ने अपनी टीम के साथ उपमंडल बंगाणा के गांव नलवारी के पास दो युवकों को 6.90 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान बलकार सिंह 23 बस्सी कलां तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब और दविंद्र निवासी गांव सरी जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस की टीम ने ऊना में एक दुकान में छापामारी के दौरान 15 हजार रुपये की पर्ची दड़ा सट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बेहडाला में एक ढाबे में दबिश देकर 20 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन