{"_id":"5c338a51bdec2256e90e17de","slug":"151546881617-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिपर से टकराई स्कूटी, मां-बेटे की मौत
मवा कोहला में दर्दनाक हादसा
बुआ के घर लोहड़ी देकर लौट रहे थे दोनों
पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेजे शव
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के मवा कोहला हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशा देवी पत्नी अशोक कुमार, 28 वर्षीय जसविंद्र कुमार निवासी अंबोटा के रूप में हुई। बताया जा रहा दोनों मां-बेटा बुआ के घर लोहड़ी देकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दौलतपुर चौक से सोमवार देर शाम अंबोटा निवासी आशा देवी बेटे जसविंद्र के साथ स्कूटी पर पर सवार होकर अपने घर अंबोटा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मवा कोहला में अंबेडकर भवन के समीप सड़क के किनारे खड़े टिपर से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
अंबोटा के उपप्रधान रोमी ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद अश्वनी ठाकुर परिजनों को लेकर ग्रामीणों सहित मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। अभागा पति चौकीदार के पद पर कार्यरत है। बेटा जसविंदर अविवाहित था। दोनों मां-बेटा अपनी बुआ के घर लोहड़ी देकर आ रहे थे।
विज्ञापन
इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि मवाकोहला में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।