{"_id":"370e07e3a649f165205bdd53eedc8f1f","slug":"15-years-imprisonment-to-rape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 साल हवालात में ही रहेंगे वो दो दरिंदे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब 15 साल हवालात में ही रहेंगे वो दो दरिंदे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 13 Jun 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना की विशेष न्यायाधीश सीएल कोछड़ की अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए नाबालिग छात्रा से दुराचार करने के दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोनों को विभिन्न धाराओं के तहत 15-15 साल का कठोर कारावास और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
गगरेट के संघनई निवासी अनिल कुमार और सुशील कुमार काफी समय से इस नाबालिग से दुराचार कर रहे थे। नाबालिग ने पूरी आपबीती अपनी मां और चाची को बताई। पीड़िता की मां ने 10 जून 2013 को गगरेट थाने में इस संबंध में केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया। इसमें उसके साथ दुराचार होने की पुष्टि हो गई। 9 जुलाई 2013 को पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया। जिला न्यायवादी ने बताया कि अदालत ने पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोनों दोषियों को 15-15 साल की कठोर कैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
जुर्माना न देने पर उन्हें 6-6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। एससीएसटी अत्याचार निरोधक कानून 1989 के तहत दो-दो साल कैद, पांच-पांच हजार जुर्माना, जुर्माना न देने पर दो-दो माह का साधारण कारावास होगा। धारा 506 के तहत एक-एक साल कैद, दो-दो हजार जुर्माना हुआ है। जुर्माना न देने पर एक-एक माह की साधारण कैद भुगतनी होगी।