{"_id":"f54165bd494aac8a64b18183cb39a260","slug":"15-injured-in-bus-accident-in-hamirpur-private","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस पलटी, 15 लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट बस पलटी, 15 लोग जख्मी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Jun 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिला में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल भोरंज में किया जा रहा है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। मामला शनिवार सुबह 10 बजे का है जब शर्मा बस हमीरपुर से सरकाघाट रूट की ओर जा रही थी।
करीब 10:00 बजे जब बस बेलग द घाट के समीप पहुंची तो चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से 30 फुट नीचे जा गिरी।
इससे बस में बैठे सवारियों में अफरा तफरी बच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन हादसे की सूचना 108 और स्थानीय पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को निकालने का काम शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया है।
पुलिस के अनुसार बस जब दुर्घटनाग्रस्त हुई तो उसमें 35 से 40 लोग सवार थे। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है।