{"_id":"5a5a21854f1c1baf3f8b4969","slug":"141515856261-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई कार, दो की मौत
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो की मौत
संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
घायलों को उपचार के लिए भेजा अस्पताल, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)।
क्षेत्र के संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान लक्की निवासी लुधियाना और रमन केसरी निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख मेें घायलों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम संतोषगढ़ निवासी रमन अपने साथियों के साथ जा रहे थे कि इसी दौरान टाहलीवाल के पास कार अनियंत्रित हो गई। सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें लक्की और रमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों कड़ी मशक्कत के बाद घायलों कार से बाहर निकाला और 108 की मदद की हरोली अस्पताल पहुंचाया। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।