{"_id":"165a8452af13b31f9e6f4234cb01cfba","slug":"14-days-judicial-custody-to-accused-of-illegal-tree-felling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कटान के आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन कटान के आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 11 Feb 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलमी वन कटान मामले में गिरफ्तार वन निगम और वन विभाग के 12 कर्मचारियों और अफसरों को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
यहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इन पर ड्यूटी में कोताही बरतने और वन कटान पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने या उसे बढ़ावा देने के आरोप हैं। गिरफ्तार होने वालों में पांच सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिसंबर 2014 को एलमी वन कटान का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने सात दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में एक साल दो महीने की तफ्तीश के बाद वन अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारियां हुई हैं।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस छानबीन करेगी।