{"_id":"6ada15ddb4f0d1f5dc0a93ce","slug":"accused-of-assaulting-liquor-shop-employees-and-robbing-rs-353-lakh-gurgaon-news-c-24-1-pal1005-129455-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब ठेके के कर्मचारियों से मारपीट, 3.53 लाख रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब ठेके के कर्मचारियों से मारपीट, 3.53 लाख रुपये लूटने का आरोप
विज्ञापन
हथीन।
बहीन थाना क्षेत्र के गांव अंधोप में शराब ठेके के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 3 लाख 53 हजार 780 रुपये लूटने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन नकदी लूटने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
बहीन थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान के अनुसार, शराब ठेके का संचालन करने वाली फर्म के इंचार्ज प्रवीण उर्फ बबलू निवासी गोपालगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे वह अपने सहयोगी अनूप कुमार निवासी तूमसरा के साथ अंधोप स्थित ठेके पर नकदी लेने गया था। आरोप है कि वहां अंधोप निवासी रोहतास उर्फ कल्लू, महेश, कुलदीप और तीन अन्य लोगों ने वाहनों से उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनसे 10 से 15 हजार रुपये मांगे। प्रवीण ने उन्हें ठेके के मालिक से बात करने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। इसमें प्रवीण को चोटें आई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी । संवाद