{"_id":"6ada15b921fe31e3750bfc26","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4860745-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टेलीग्राम और फर्जी लिंक से तीन लोगों से 39 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टेलीग्राम और फर्जी लिंक से तीन लोगों से 39 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
टेलीग्राम और फर्जी लिंक से तीन लोगों से 39 लाख की साइबर ठगी
- ऑनलाइन निवेश में मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया, साइबर क्राइम थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।ऑनलाइन निवेश में मोटा मुनाफा कमाने और डिजिटल माध्यम से कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने तीन लोगों से करीब 39.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर निवेश कराया तो कहीं फर्जी लिंक भेजकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर गौतमबुद्धनगर के साइबर क्राइम थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक पहले मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने टेलीग्राम के माध्यम से उनसे संपर्क किया। शुरुआत में उन्होंने कुछ रकम निवेश की, जिसे वापस कर दिया गया। इससे भरोसा होने पर उन्होंने कंपनी शॉपवेयर के कहने पर अलग-अलग खातों में करीब 9 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में पूरी रकम निकालने के लिए और पैसे जमा करने की मांग की गई। इस मामले में 8,61,684 रुपये की धोखाधड़ी दर्ज की गई है।
दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा निवासी एक शख्स ने शिकायत कि 24 जून 2026 को उन्हें फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी का शिकार बनाया गया। मामले में पीडि़त से 15,39,306 रुपये की ठगी की गई है। तीसरे मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें पायल कुमारी नाम की युवती ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद निवेश के नाम पर करीब 16 लाख रुपये लगवाए गए। शिकायत में मीरा राज नाम की युवती और अफसर नाम के व्यक्ति के संपर्क करने का भी उल्लेख है। इस मामले में 15,17,410 रुपये की धोखाधड़ी दर्ज की गई है। साइबर थाने के प्रभारी विजय कुमार राणा ने बताया कि पुलिस तीनों मामलों में डिजिटल साक्ष्यों और लेनदेन की जांच कर रही है।