{"_id":"5a5259644f1c1b10788b7010","slug":"131515346276-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से बंदूक, म्यूजिम सिस्टम चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से बंदूक, म्यूजिम सिस्टम चोरी
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला।
लक्कड़ बाजार के साथ लगते रुल्दूभट्ठा में चोरों ने देर रात सड़क किनारे पार्क एक कार का शीशा तोेड़ इसमें रखी बंदूक और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर दिया। वारदात शनिवार देर रात 11 से डेढ़ बजे के बीच हुई है।
सदर पुलिस ने प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार मालरोड स्थित आईडीबीआई बैंक में सिक्योरिटी गार्ड हैं। प्रदीप टैक्सी भी चलाते हैं। देर रात ड्यूटी ऑफ करने के बाद वह अपनी टैक्सी से एक सवारी को छोड़ने गया। उसने अपनी डबल बैरल बंदूक गाड़ी में ही रखी थी। सवारी को छोड़ने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे प्रदीप ने रुल्दूभट्ठा रोड पर पंचवटी के पास अपनी गाड़ी पार्क कर दी। इसके बाद वह साथ लगते मकान में रह रहे अपने दोस्त से मिलने चला गया। इसी बीच शातिरों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और इसमें रखी बंदूक और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया।
रात करीब डेढ़ बजे प्रदीप वापस आया तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था। कार से बंदूक और म्यूजिक सिस्टम भी गायब था। उसने लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि कार से बंदूक और म्यूजिक सिस्टम चोरी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
000