फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   महिला ने प्रेमी के साथ किन्नौर में रची थी पति की हत्या की साजिश

महिला ने प्रेमी के साथ किन्नौर में रची थी पति की हत्या की साजिश

Sun, 07 Jul 2019 01:03 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
महिला ने प्रेमी के साथ किन्नौर में रची थी पति की हत्या की साजिश
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी के लक्कड़ बाजार में नेपाली मूल के युवक की हत्या की साजिश उसकी पत्नी और उसके आशिक ने काफी पहले रच ली थी। हत्या के आरोप में गिरफ्तार मृतक की पत्नी आंचल रावती उर्फ लक्ष्मी और उसके आशिक कविराम उर्फ कपिल राणा ने यह खुलासा पुलिस पूछताछ में किया है। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने डंडवीर की हत्या की साजिश किन्नौर मेें रच ली थी। हत्या की भनक किसी को न लगे इसके लिए आरोपी ने उसे प्लास्टिक की बोरी में डालकर रेत के बीच छुपा दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह दोनों के बीच अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इस डंडवीर की विरोध उन्हें खल रहा था। इसके बाद दोनों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की ठान ली। मृतक डंडवीर के नेपाल जाने के बाद दोनों किन्नौर चले गए। वहां उन्होंने डंडवीर की हत्या की साजिश रची। इसके बाद दोनों रोहड़ू आ गए और डंडवीर का नेपाल से आने का इंतजार करने लग गए। नौ जून को डंडवीर अपने साले के साथ काठमांडू से शिमला पहुंचा। वहीं, 15 जून को आंचल और आशिक के साथ शिमला आ गई। हत्या की प्लानिंग की भनक किसी को पता न लगे इसके लिए डंडवीर की पत्नी उसके कजन के पास पंथाघाटी, जबकि कपिल लक्कड़ बाजार में रहना लगा। डंडवीर शोघी में रहता था।
विज्ञापन


साजिश के मुताबिक आंचल ने डंडवीर को फोन किया और काम के सिलसिले से आशिक कपिल के पास भेज दिया। इसके बाद दोनों ने कुछ दिन साथ काम किया और दोनों लक्कड़ बाजार क्षेत्र के स्नो व्यू के पास एक ढारे में रहने लगे। 24 जून की रात कपिल ढारे में शराब पी रहा था जबकि डंडवीर उसके साथ बैठा था। इसके बाद दोनों सो गए। इसी बीच रात करीब बारह बजे कपिल उठा और डंडवीर के सिर पर घण से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कपिल ने डंडवीर की हत्या कर रात करीब दो बजे फोन पर इसकी सूचना प्रेमिका को दी। 25 जून की सुबह करीब चार बजे प्रेमिका ने आशिक को फोन किया कि यहां से भाग जाए और फोन को बंद कर दे।


सदर पुलिस ने छह दिन में सुलझाया मर्डर का केस
26 जून की रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव बोरी में ठूंसा हुआ मिला है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्रदेश के बाहर और शहर के आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। इसी बीच पुलिस ने एक जुलाई को हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed