फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12.5 lakh rupees currency recovered by narcotics control in kullu

साढ़े 12 लाख रुपये की नकदी पकड़ी, नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट और पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 20 Oct 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/रामपुर बुशहर Updated Fri, 20 Oct 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
12.5 lakh rupees currency recovered by narcotics control in kullu
- फोटो : AmarUjala

नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट और पुलिस ने दो अलग-अलग स्‍थानों से साढ़े 12 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट कुल्लू ने बजौरा में नाके के दौरान व्यापारी से 11 लाख 20 हजार रुपये की नकदी पकड़ी है। 

विज्ञापन


सीआईडी की राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट (एसएनसीसी) ने कैश को कब्जे में लेकर केस जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। इधर, नीरथ में पुलिस ने वाहन से एक लाख तीस हजार की नकदी पकड़ी है। 
विज्ञापन


पहले मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट कुल्लू की टीम मंगलवार रात को अपनी रुटीन चैकिंग तथा चुनावों को लेकर नाकाबंदी के दौरान बजौरा में मनाली से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस को रोका। तलाशी करने पर बस में सवार एक व्यापारी के बैग से 11.20 लाख रुपये बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टेक्स चोरी का है मामला

12.5 lakh rupees currency recovered by narcotics control in kullu

बताया जा रहा है कि व्यापारी दशहरा उत्सव में कारोबार करने आए व्यापारियों को उधार दिए गए रुपयों की उगाही करने आया था। डीएसपी कुल्लू ब्रह्मदास ने कहा कि सब इंस्पेक्टर रूप लाल, बलवीर, चुनी लाल, अमर सिंह तथा खेम चंद की टीम ने दिल्ली के रहने वाले गोपाल गुप्ता नामक व्यापारी से जब कैश से संबंधित बिल बाउचर और अन्य कागजातों को दिखाने को कहा तो वह बिल नहीं दिखा पाया। 

डीएसपी ने कहा कि मामला टेक्स चोरी का होने पर रकम को आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दी है। उधर, जिला आयकर अधिकारी अमरजीत शर्मा ने कहा कि विभाग आयकर अधिनियम के जांच कर रही है। नकदी की डिटेल संबंधित व्यापारी से मांगी गई है। 

जिला उपायुक्त कुल्लू ने बताया कि बजौरा में पकड़ी 11.20 लाख रुपये की रकम का संबंध विधानसभा चुनावों से लेकर नहीं है। रुपये दिल्ली के एक व्यापारी से पकड़े हैं। इधर, कुमारसैन से रामपुर आ रही बोलेरो से 1 लाख 30 हजार रुपये की नकदी बरामद करने के बाद जब्त की। 

निर्वाचन आयोग की निगरानी टीम ने ऐसे पकड़ा मामला

12.5 lakh rupees currency recovered by narcotics control in kullu

मंगलवार रात करीब 11 बजे भारतीय निर्वाचन आयोग की निगरानी टीम ने रामपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर निरथ के पास नाका लगाया था। इस दौरान वाहन को तलाशी के लिए रोका गया था। दल ने वाहन चालक से 1 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए। 

चालक राशि का कोई भी ब्योरा प्रस्तुत नहीं कर पाया। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि तीन ऐसे निगरानी दल बनाए हैं, जो पूरे विधानसभा क्षेत्र में नाके लगाएंगे। जिंदल ने अपील की है कि यदि कोई 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश अपने पास रखता है, तो उसकी रसीद या फिर कोई प्रमाण अवश्य साथ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed