{"_id":"577d08354f1c1b6f0c7fb3a0","slug":"11-lakh-cheating-with-woman-at-kumarsain-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहनों का लालच देकर महिला से 11 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहनों का लालच देकर महिला से 11 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अज्ञात कॉल के झांसे में आ रहे हैं। इतना ही नहीं वे झांसे में आने के बाद लाखों की राशि लुटवा रहे है। अपर शिमला में कभी सोने की ईंट के नाम पर तो कभी गहनों के नाम पर ठगी की जा रही है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
शिमले के कुमारसैन पुलिस थाने में भी ठगी का मामला सामने आया है। नारकंडा निवासी मीरा कौशल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें अज्ञात फोन नंबर से एक कॉल आई थी। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह आरटीजीएस कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन
उसने उन्हें विश्वास दिया कि वह उन्हें सोने और हीरे के आभूषण उपलब्ध करवाएगा। मीरा कौशल ने कहा कि वह भी उनके झांसे में आ गई और उसने भी 11 लाख की राशि उनके द्वारा दिए गए खाते में जमा करवा दी।
विज्ञापन
लेकिन अभी तक उन्हें सोने और हीरे के आभूषण नहीं मिले हैं। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी कुमारसैन विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।