फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   फाइल .10

छिदो में मिला बुजुर्ग का सिर और कपड़े, हड़कंप

Wed, 11 Apr 2018 12:31 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल .10
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के सांगला के छिदो में एक अधेड़ व्यक्ति के अंग मिले हैं। इसके साथ ही व्यक्ति के कपड़े भी बरामद हुए हैं। छिदो के पास स्थानीय आलोक नेगी और बली राम नेगी अपने बगीचे में स्प्रे करने गए थे। इस दौरान उन्हें पहले उक्त व्यक्ति का सिर मिला। उससे करीब 500 मीटर दूरी पर पुल के पास व्यक्ति के कपड़े और रीढ़ की हड्डी मिली। इसकी सूचना ग्राम पंचायत उप प्रधान भूपेश नेगी ने पुलिस थाना सांगला को दी। पुलिस ने व्यक्ति के शरीर के अंगाें का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए शिमला भेजा।

बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों ने व्यक्ति के शव को नौच दिया है। इससे पहले दो अप्रैल को स्थानीय व्यक्ति कमल नेगी को अपने बगीचे में छिदो के पास व्यक्ति का हाथ मिला था। छेरिंग के पुत्र देवीदास ने अंगुलियों में पहनी अंगूठी से अपने लापता पिता के हाथ की पहचान की। इसकी सूचना गांव के प्रधान सचिन नेगी और पुलिस थाना सांगला को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हाथ को अपने कब्जे में लिया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। डीएसपी किन्नौर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की। कहा कि हो सकता है कि व्यक्ति की मौत गिरने से हुई है। पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक सांगला निवासी छेरिंग राम पांच मार्च को बिना बताए घर से निकल गया था। शाम को वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने कुछ समय तक अपने स्तर पर तलाश की। पता नहीं चलने पर पुलिस में थाना सांगला में छह मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed